Home CITY NEWS बेटी नहीं मिली तो दे दूंगा अपनी जान : पिता

बेटी नहीं मिली तो दे दूंगा अपनी जान : पिता

कलेक्ट्रेट पहुंच पिता-पुत्र का अर्धनग्न प्रदर्शन

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। चौरई थाना क्षेत्र से लापता बेटी की तलाश में भटक रहे एक पीड़ित पिता का गुस्सा मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में फूट पड़ा। जनसुनवाई के दौरान पिता अपने बेटे के साथ अर्धनग्न अवस्था में हाथों में तख्ती लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पीड़ित पिता ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि 7 दिन के भीतर उनकी लापता बेटी का पुलिस द्वारा पता नहीं लगाया गया, तो वे कलेक्ट्रेट के सामने अपनी जान दे देंगे। पिता ने कहा कि बेटी के लापता होने के बाद से परिवार लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई।
पिता और बेटे के हाथों में मौजूद तख्तियों पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी और न्याय की मांग लिखी हुई थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत और गुहार के बावजूद उनकी बेटी को खोजने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
जनसुनवाई में इस तरह अर्धनग्न होकर पहुंचे पिता-पुत्र को देखकर कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और उनकी शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567