छिंदवाड़ा (लगी क्या)। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर जहां लोग दोस्तों को उपहार दे रहे थे, वहीं शहर के शुक्ला ग्राउंड में मार्निंग वॉक करने वाले जॉगर्स ग्रुप के सदस्यों ने एक अलग ही मिसाल पेश की। रविवार सुबह वॉक के बाद समूह के सदस्यों ने ग्राउंड परिसर में पौधरोपण कर उन पौधों को अपना ‘मित्र’ घोषित किया।
इस विशेष मौके पर सभी सदस्यों ने न केवल पौधे लगाने का कार्य किया, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं ली। जॉगर्स ग्रुप की इस पहल का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को बढ़ावा देना है।
ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि “सच्चा मित्र वही होता है जो जीवनभर साथ निभाए, और पेड़ न केवल हमें छाया और ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर हैं।”
स्मृति में लगाए ट्री गार्ड –
इस अवसर पर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य संतोष तिवारी के द्वारा पत्नी की स्मृति में दिए गए ट्री गार्ड भी लगाए गए। जहां ट्री गार्ड एवं परिसर में लगाए गए पौधों को सभी सदस्यों के सहयोग से लगाया गया।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





