Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में रिश्तों का कत्ल – बहू ने भतीजे संग मिलकर करवाई...

छिंदवाड़ा में रिश्तों का कत्ल – बहू ने भतीजे संग मिलकर करवाई सास की हत्या

जेवर व नकदी लूटकर फरार – 48 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार

परासिया की 66 वर्षीय विमला देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, बहू और चार साथी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। परासिया में एक बहू ने अपने ही भतीजे के साथ मिलकर सास की हत्या करवा दी। साजिश में कुल पांच लोग शामिल थे, जो हत्या के बाद घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए थे। छिंदवाड़ा पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर इस हत्या कांड की गुत्थी को सुलझाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?
घटना मंगलवार रात की है जब परासिया निवासी 66 वर्षीय विमला सनोडिया का शव उनके घर में पाया गया। प्रारंभिक जांच में ही यह साफ हो गया कि हत्या सुनियोजित थी। छानबीन में खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश विमला की बहू कल्पना ने रची, जिसमें उसका दूर का भतीजा अभिषेक श्रीवास्तव (चांदामेटा) भी शामिल था।

दोनों पहले से भोपाल में एक-दूसरे को जानते थे और पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच बातचीत भी होती रहती थी। इसी के चलते उन्होंने यह खौफनाक साजिश रची और अपने पुराने साथियों रहीम शाह (बैतूल), भूरा उर्फ जुबैर खां, तथा नाहिद अहमद को भी इसमें शामिल कर लिया।

कैसे दी वारदात को अंजाम?
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मंगलवार को घर में घुसकर मौका पाते ही विमला देवी की हत्या कर दी। इसके बाद घर से जेवर और नकदी लूटकर सभी आरोपी फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई
छिंदवाड़ा पुलिस की तेज़ कार्रवाई से इस गंभीर मामले का खुलासा महज 48 घंटे में हो गया। एसपी नवोदिता गुप्ता और एएसपी आयुष गुप्ता ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।

इस केस को सुलझाने में एसडीओपी जितेंद्र जाट, थाना परासिया, थाना चांदामेटा, थाना रावनवाड़ा (शिवपुरी), थाना उमरेठ, थाना जुन्नारदेब, सायबर सेल छिंदवाड़ा और पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा की अहम भूमिका रही।

पुरस्कार की घोषणा –
मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567