Home CITY NEWS कलेक्ट्रेट के आस पास दिखे कुत्ते तो कर्मचारियों की खैर नहीं, साहब...

कलेक्ट्रेट के आस पास दिखे कुत्ते तो कर्मचारियों की खैर नहीं, साहब तिलमिलाए

कुत्ते भगाने के लिए जारी हुई नोटशीट, मैदानी अमले को मिले निर्देश

कलेक्ट्रेट में कुत्तों का आतंक, कर्मचारी और आमजन परेशान

छिंदवाड़ा (लगी क्या) – जिले का सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालय कलेक्ट्रेट इन दिनों कुत्तों के आतंक से जूझ रहा है। कार्यालय परिसर में अक्सर कुत्तों के झुंड देखे जा रहे हैं, जिससे यहां आने वाले कर्मचारी, अधिकारी और आवेदनकर्ता लोग असुरक्षा महसूस कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले एक युवक, जो आवेदन देने कार्यालय आया था, कुत्तों के झुंड का शिकार होते-होते बचा। इस घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में नोटशीट जारी की गई। इसमें मैदानी कर्मचारियों को परिसर से कुत्तों को भगाने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि यह सिर्फ अस्थायी समाधान है। परिसर से कुत्तों को स्थायी रूप से हटाने के लिए नगर निगम की मदद से वैक्सीनेशन और नसबंदी अभियान चलाना जरूरी है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567