Home CITY NEWS दर्जनों आरोप बेअसर !

दर्जनों आरोप बेअसर !

आखिरी वक्त पर करीब 15 लाख के ‘चढ़ावे’ ने रुकवा दिया तबादला, बच गई कुर्सी !

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर मामलों की दर्जनों शिकायतों से घिरे जिले के एक बड़े सरकारी विभाग के अधिकारी पर आखिरकार कथित तौर पर ‘चढ़ावे’ का कवच काम आ गया। विभागीय गलियारों से छनकर आई खबरों के अनुसार, करीब 15 लाख रुपये के चढ़ावे के बाद साहब का तबादला रुक गया और उन्हें अभयदान मिल गया।
सूत्रों का दावा है कि लंबे समय से शिकायतों के घेरे में रहने वाले इस अधिकारी का नाम तबादला सूची में लगभग तय माना जा रहा था। विभाग के भीतर यह चर्चा भी रही कि सेवानिवृत्ति में कुछ ही वर्ष शेष होने के कारण साहब का मोह जिले से भंग नहीं हो रहा है और वे किसी भी कीमत पर जिला छोड़ना नहीं चाहते थे। इसी बीच आखिरी समय में चली कथित ‘तिकड़म’ और चढ़ावे की चर्चा ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।
बताया जा रहा है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई की जगह तबादला रुकने से विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर दर्जनों शिकायतों के बावजूद किस आधार पर साहब को राहत मिली और किसके संरक्षण में उनकी कुर्सी सुरक्षित हो गई ?
विभागीय गलियारों में अब यह मामला चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है और लोग इसे “चढ़ावे के दम पर मिला अभयदान” बताकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567