कुंभकरणीय नींद से नहीं जाग पा रहे निगम अधिकारी
छिंदवाड़ा – कलेक्टर के आदेश से निगम के अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं है। जहा निगम के अधिकारियों को बेसमेंट पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए दिए गए थे। लेकिन इसके बाद भी निगम के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं ही शहर के बेसमेंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आदेश मिलते ही निगम के अधिकारियों ने आनन फानन 65 से अधिक बेसमेंट संचालकों को तीन दिवस के अंदर जवाब देने का नोटिस जारी कर दिया। इधर 3 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी किसी भी बेसमेंट संचालक के द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। बरहाल निगम के द्वारा की गई औपचारिकता का उस समय खुलासा हुआ। जब 3 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अब तक अधिकारियों ने किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करने की जहमत तक नहीं उठाएं।
दरअसल प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शहर के बेसमेंट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान शहर में हर तरफ बेसमेंट में दुकान गोदाम सहित अन्य प्रतिष्ठान चलते हुए दिखाई दिए। जिसको लेकर तत्काल ही निगम के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद निगम के अधिकारियों ने औपचारिकता निभाते हुए, बेसमेंट के संचालकों को नोटिस जारी कर दिया। लेकिन हमेशा की तरह निगम के अधिकारियों की लापरवाही एक बार फिर सामने आ गई जहां वे नोटिस देकर भूल गए।
जरा हट के…
रिपोर्ट…
प्रवीण काटकर
9424300567





