Home CITY NEWS जिला अस्पताल की ओपीडी में देर से पहुंचे पांच डॉक्टर, सिविल सर्जन...

जिला अस्पताल की ओपीडी में देर से पहुंचे पांच डॉक्टर, सिविल सर्जन ने थमाया नोटिस

समय पर न आने वाले डॉक्टरों पर सख्त हुई प्रशासनिक कार्यवाही

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जिला अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की लेट-लतीफी को लेकर अब सिविल सर्जन ने सख्ती शुरू कर दी है। ओपीडी के तय समय से करीब एक घंटे देरी से पहुंचे पांच चिकित्सकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जानकारी के अनुसार, ओपीडी खुलने के बाद मरीजों को डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण परेशान होना पड़ा। परिजनों ने इस संबंध में सिविल सर्जन से शिकायत की, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई।

सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे के सख्त रवैये के बाद अब जिला अस्पताल में वर्षों से चली आ रही डॉक्टरों और स्टाफ की मनमानी पर लगाम लगती दिख रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि समय की पाबंदी हर कर्मचारी पर लागू होगी, और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, जिन चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उनमें मेडिकल विशेषज्ञ और सर्जिकल स्पेशलिस्ट दोनों शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567