Home CITY NEWS कोतवाली पुलिस का खौफ खत्म !

कोतवाली पुलिस का खौफ खत्म !

पार्क बने सट्टा बाजार, खुलेआम कट रही पर्चियां, खाकी बनी मूकदर्शक

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराधों का बढ़ता ग्राफ पुलिस की कार्यशैली पर सीधा सवाल खड़ा कर रहा है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि अब शहर के सार्वजनिक पार्क भी सट्टेबाजों के सुरक्षित अड्डे बनते जा रहे हैं। खुलेआम सट्टा पर्चियां कट रही हैं, लेन-देन बेखौफ जारी है और हैरानी की बात यह है कि यह सब पुलिस की जानकारी में होने के बावजूद कार्रवाई शून्य है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में ही पार्कों में सटोरियों की महफिल सज जाती है। मोबाइल पर नंबर, जेब में पर्ची और आसपास नजर रखने वाले “खबरी”, पूरा नेटवर्क बिना किसी डर के संचालित हो रहा है। सवाल यह है कि जब आम नागरिक की हर छोटी गतिविधि पर नजर रखने वाली पुलिस को यह काला कारोबार नजर नहीं आता, या फिर सब कुछ देखकर भी अनदेखी की जा रही है ?
सूत्रों की मानें तो सट्टा कारोबारियों को कोतवाली क्षेत्र में खुली छूट मिली हुई है, तभी तो सार्वजनिक स्थलों पर भी कानून को खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। यदि यही हाल रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब पार्कों में खेलने वाले बच्चों की जगह जुए की पर्चियां और सट्टे की आवाजें गूंजती नजर आएंगी।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या कोतवाली पुलिस इस अवैध सट्टा कारोबार पर नकेल कस पाएगी, या फिर शहर यूं ही सटोरियों के हवाले होता रहेगा ?

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567