Home Uncategorized सांसद जी आप आए, अब कब होगा गांव का विकास

सांसद जी आप आए, अब कब होगा गांव का विकास

नदी पार कर गांव पहुंचे सांसद, ग्रामीणों ने सुनाई अपनी पीढ़ा-

छिंदवाड़ा – जिले के सांसद अपने प्रवास के दौरान जुन्नारदेव विकासखंड के पीपल ढाना गांव पहुंचे। गांव पहुंचने से पहले उन्होंने गांव के हालात को समझा। गांव तक जाने के लिए उन्हें नदी पार तक करके जाना पड़ा। इस बात को लेकर उन्हें बताया कि इस गांव में आजादी के बाद से विकास अब तक कोसो दूर है। गांव में हर तरफ समस्या का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों ने सांसद विवेक बंटी साहू से कहा कि आप आए अब जल्द ही गांव में विकास भी पहुंच पाएगा। गांव की सड़के बनेगी, नदी पार करने के बजाय लोगों को पुल से आवाजाही करने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों की एक – एक बातें सुनने के बाद सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निदान होगा।
छिंदवाड़ा जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग आजादी के बाद से विकास की उम्मीद लगाए हुए बैठे हैं। जबकि राजनीतिक पार्टी के जनप्रतिनिधि हमेशा विकास की बात कहते हुए छिंदवाड़ा जिले को मॉडल जिला कहते आ रहे हैं। जुन्नारदेव विकासखंड के पीपल ढाना गांव सहित आसपास के गांव के ग्रामीण कई सालों से अपने गांव में विकास की उम्मीद लगाए मतदान करते चले आ रहे हैं। मतदान के बाद ना तो इन ग्रामीण क्षेत्रों में कोई जनप्रतिनिधि पहुंचता है और न हीं ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेता है। सांसद श्री साहू ने ग्रामीणों से हर समस्या पर चर्चा की और उन समस्याओं का जल्द निपटारा करने की बात भी कह दी। लेकिन अब देखना यह है कि आने वाले समय में इस गांव में विकास कितना हो पता है।

45 साल कांग्रेस के, 18 साल से भाजपा की सरकार –
जिले के ग्रामीण अंचलों में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। इन ग्रामीणों की समस्या को सुनने वाला कोई भी नहीं है। चुनाव के दौरान ग्रामीण इलाकों में जनप्रतिनिधि जरूर पहुंचते हैं। लेकिन उसके बाद उन्हें ग्रामीणों से कोई सरोकार नहीं रहता है। जुन्नारदेव की पीपल ढाना गांव के हालात बयां कर रहे हैं। 45 साल से कांग्रेस और इसके बाद पिछले 18 साल से भाजपा की सरकार है। लेकिन अब तक किसी ने भी उनके हाल को नहीं समझा और न हीं उनकी समस्याओं का निदान करने में कोई रुचि दिखाई है।

जरा हट के…

रिपोर्ट…

प्रवीण काटकर

9424300567