यातायात नियमों का पालन करने किया निवेदन
छिंदवाड़ा – थाना उमरेठ जिला छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु टू व्हीलर वाहन चालकों एवं फोर व्हीलर वाहन चालकों को यातायात के नियमों के संबंध में समझाइए दी। यातायात के सांकेतिक चिन्हो का पालन करने हेतु बताया गया। वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु ,टू व्हीलर वाहनों के चालको को हेलमेट आवश्यक रूप से लगाने एवं फोर व्हीलर वाहनों के चालकों को सीट बेल्ट आवश्यक रूप से लगाने हेतु समझाइए दी गई। हेलमेट लगाने एवं सीट बेल्ट लगाने वाले वाहन चालकों का उत्सावर्धन हेतु उन्हें पुष्प भेंट किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 07 वाहन चालकों के विरुद्ध 07 चालान काटे गए। जिनसे संमन शुल्क राशि 2700 रूपये वसूल किया गया। संपूर्ण कार्रवाई में स.उ.नि नितेश ठाकुर , प्रधान आरक्षक नारायण उइके, मधुप्रसाद कुलस्ते ,आरक्षक ऋषभ रावत सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





