डीएम के आदेश को निगम के अधिकारी दिखा रहे ठेंगा
छिंदवाड़ा – नगर पालिक निगम के अधिकारियों के बीच इन दिनों एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई है, दरअसल कुछ माह पहले जिले के डीएम ने निगम के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए थे कि तलघर मैं संचालित होने वाली दुकान, शोरूम सहित अन्य प्रतिष्ठान को तत्काल बंद कराया जाए, ताकि उन तलघर में पार्किंग की व्यवस्था हो सके। जिसको लेकर निगम के अधिकारियों ने बकायदा सूची तैयार की और ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए तलघरो को सील कर दिया। लेकिन इसके बाद शुरू हुआ निगम की शातिर अधिकारी और कर्मचारियों का खेल । जहां कर्मचारियों ने अपना फितरती दिमाग लगाया और सेटिंग जमाई। अधिकारियों के माध्यम से सील किए गए तलघर को बगैर किसी नियम को ध्यान में रखते हुए खोल दिया गया। निगम में इस बात की चर्चा भी जोरो पर है कि यह तलघर बगैर किसी कार्रवाई के ‘लक्ष्मी’ के एवज में खोल दिए गए हैं। लेकिन अब निगम के अधिकारियों के लिए एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई जैसी स्थिति तब बन गई जब डीएम ने हाल ही में फिर आदेश जारी कर दिया कि तलघर में प्रतिष्ठान चलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके बाद निगम के अधिकारी और कर्मचारी लगातार इस जुगाड़ में लगे हुए हैं की ‘ लक्ष्मी’ लेने के बाद कार्रवाई किन पर और कैसे करें। सूत्रों के हवाले से चलकर आई खबर में यह बात भी सामने आई कि तलघर खोले जाने के दौरान निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने जमकर चांदी काटी थी। मामला बिगड़ता देखा तो अधिकारियों ने आनन फानन में एक महिला कर्मचारी सहित अन्य पर कार्रवाई कर मामले को दबाने का प्रयास किया। लेकिन इसके बाद भी निगम के आला अधिकारी डीएम के आदेश के बाद भी तलघर को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। जो कई सवालों को जन्म दे रहा है।
सर्वाधिक परासिया रोड में चला खेल –
नगर पालिक निगम के आला अधिकारियों के द्वारा जिन कर्मचारियों को तलघर के संचालकों पर कार्रवाई करने और तलघरों को सील करने का जमा दिया गया था। उनके कर्मचारियों ने ही सारा खेल कर दिया। शहर में जहां तहां करवाई तो की गई लेकिन इसके बाद बड़ा खेल करते हुए कर्मचारियों ने आर्थिक लाभ कमाया। सर्वाधिक परासिया रोड में आने वाले तलघर में जमकर पैसे की उगाही की गई।
जरा हट के …
रिपोर्ट –
प्रवीण काटकर
9424300567





